{"_id":"69959477a758303b5f00eaf6","slug":"video-special-grant-of-rs-5-lakh-each-to-unanimously-elected-panchayats-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सर्वसम्मति से चुनी पंचायतों को 5-5 लाख की विशेष ग्रांट, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बांटे चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वसम्मति से चुनी पंचायतों को 5-5 लाख की विशेष ग्रांट, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बांटे चेक
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु स्थित अपने कार्यालय में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को 5-5 लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए।
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि जो गांव अपनी पंचायत सर्वसम्मति से चुनेगा, उसे 5 लाख रुपये की विशेष ग्रांट दी जाएगी। इसी वादे को पूरा करते हुए विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के कई गांवों की पंचायतों को यह राशि प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि यह धनराशि गांवों में गलियों-नालियों, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास पर खर्च की जाएगी। मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पारदर्शिता और ईमानदारी से राशि का उपयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश का कोई भी गांव या शहर विकास से वंचित नहीं रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।