{"_id":"69dcc67f18c61a7a340d9ca8","slug":"video-special-events-at-harmandir-sahib-on-khalsa-sajna-divas-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"खालसा साजना दिवस पर हरमंदिर साहिब में विशेष आयोजन, दीपमाला व आतिशबाजी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालसा साजना दिवस पर हरमंदिर साहिब में विशेष आयोजन, दीपमाला व आतिशबाजी की तैयारी
Ankesh Kumar
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:03 PM IST
Link Copied
हरमिंदर साहिब में खालसा साजना दिवस और वैसाखी के पावन अवसर पर भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक दिन को समर्पित विशेष गुरमत समागम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में संगत पहुंच रही है।
सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा ने संगत को इस पावन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि अकाल तख्त साहिब में विशेष अमृत संचार करवाया जा रहा है। उन्होंने संगत से अपील की कि अधिक से अधिक लोग अमृत छककर खालसा पंथ का हिस्सा बनें और सिख मर्यादा को अपनाएं।
उन्होंने बताया कि दिनभर गुरमत समागम चलते रहेंगे, वहीं शाम को विशेष रौनक रहेगी। श्री रहिरास साहिब के पाठ के बाद भव्य दीपमाला की जाएगी और आकाश में आकर्षक आतिशबाजी भी होगी, जो इस पर्व की खुशी को और बढ़ाएगी।
संगत की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अंत में मैनेजर ने संगत को “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” का संदेश देते हुए गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।