{"_id":"6a262ab4b432f107950e7890","slug":"video-encounter-between-zira-police-and-a-gangster-gangster-injured-by-gunfire-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, एक गैंगस्टर गोली लगने से जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीरा पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, एक गैंगस्टर गोली लगने से जख्मी
जीरा हलके के ब्लाक मक्खू में एक जून को हुई करियाना दुकानदार गुरचरण सिंह गाबा की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हत्या में शामिल दो बदमाशों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार निवासी रूपबास, भरतपुर (राजस्थान) और राहुल महावर निवासी अनंतपुरा, कोटा (राजस्थान) के रूप में हुई है।
फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि मक्खू में एक जून को दो बदमाशों ने करियाना दुकानदार गुरचरण सिंह गाबा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस उक्त आरोपियों को जम्मू-कश्मीर से पकड़ कर लाई थी। आरोपियों की पहचान विष्णु व राहुल वासी राजस्थान के तौर पर हुई थी। रविवार रात पुलिस उक्त बदमाशों की निशानदेही पर राजस्थान नहर के किनारे हथियार बरामद करने गई थी। जब हथियार दिखाने आरोपी गए तो आरोपी विष्णु ने एकदम पिस्तौल उठा कर पुलिस पर गोली दाग कर भागने लगा तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से विष्णु जख्मी हो गया। अस्पताल में भर्ती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।