{"_id":"6a6dc7095ef7d8901801e456","slug":"jathedar-kuldeep-singh-gadgajj-appeals-to-sikh-couples-to-have-three-children-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सिख दंपतियों से तीन बच्चे पैदा करने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सिख दंपतियों से तीन बच्चे पैदा करने की अपील की
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 01 Aug 2026 03:44 PM IST
Link Copied
सिख कौम की संख्या और ताकत बनाए रखने के लिए हर सिख दंपति को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। यह बात श्री अकाल तख्त साहिब से तख्त श्री दमदमा साहिब तक निकाले जा रहे मीरी-पीरी खालसा मार्च की अगुवाई कर रहे जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने फरीदकोट में कही।उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सिख कौम का एकजुट रहना सबसे बड़ी जरूरत है और कौम चढ़दी कला में रहकर ही अपनी पहचान, शक्ति और गौरव को कायम रख सकती है। श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर से शुरू हुआ मीरी-पीरी खालसा मार्च शुक्रवार को फरीदकोट पहुंचा। संगतों ने फूल बरसाकर और जयकारों के साथ मार्च का स्वागत किया। विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने मार्च की अगुवाई कर रहे जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। 24 जुलाई 2026 को शुरू हुआ यह मार्च 3 अगस्त 2026 को तख्त श्री दमदमा साहिब में संपन्न होगा। छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के मीरी-पीरी सिद्धांत, सिख कौम की एकता और श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह मार्च निकाला जा रहा है। इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के साथ श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पावन शस्त्रों के भी संगत ने दर्शन किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।