{"_id":"6980aa213405d42b2d0e26fc","slug":"sachin-of-rajpura-drowned-in-australia-friend-sahil-also-passed-away-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में राजपुरा के सचिन की डूबने से मौत, दोस्त साहिल भी नहीं रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्ट्रेलिया में राजपुरा के सचिन की डूबने से मौत, दोस्त साहिल भी नहीं रहा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Mon, 02 Feb 2026 07:14 PM IST
Link Copied
पटियाला के राजपुरा से बेहद दुखद खबर आई है। राजपुरा के फोकल प्वाइंट स्थित स्टार एन्क्लेव के युवक की ऑस्ट्रेलिया में नदी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सचिन (31) के तौर पर हुई है। सचिन के साथ उसका दोस्त भी पानी में डूब गया और उसकी भी मौत हो गई। सचिन का दोस्त हरियाणा के इंद्री निवासी साहिल था। दोनों दोस्तों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सचिन सिडनी से ग्लैनिफर कस्बे के पास कॉफ्स हार्बर शहर में दोस्त और मंगेतर के साथ घूमने आया था। यहां नदी में नहाते समय सचिन और साहिल पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई। सचिन ऑस्ट्रेलिया में अपनी बहन के पास रह रहा था। वहीं, साहिल एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि साहिल की पत्नी सात महीने की गर्भवती है। सचिन के परिवार का कहना है कि बुधवार को उसका शव राजपुरा पहुंचेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।