{"_id":"6adda4878473518c7a0708ad","slug":"video-197-lakh-metric-tonnes-of-paddy-arrives-in-moga-grain-markets-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा की अनाज मंडियों में 1.97 लाख मीट्रिक टन धान की आवक, 1.71 लाख मीट्रिक टन की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा की अनाज मंडियों में 1.97 लाख मीट्रिक टन धान की आवक, 1.71 लाख मीट्रिक टन की खरीद
मोगा की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद का काम लगातार जारी है। बीती शाम तक जिले की मंडियों में कुल 1,97,270 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 1,71,600 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं, किसानों को खरीदी गई फसल के बदले 324 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मंडियों में आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। धान की खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के साथ-साथ खरीदी गई फसल की समय पर लिफ्टिंग सुनिश्चित करने के लिए संबंधित खरीद एजेंसियों और विभागों के साथ लगातार तालमेल किया जा रहा है, ताकि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।खरीद एजेंसियों की ओर से की गई खरीद का विवरण देते हुए डीसी सागर सेतिया ने बताया कि पनग्रेन की ओर से 82,412 मीट्रिक टन, मार्कफेड की ओर से 45,251 मीट्रिक टन, पनसप की ओर से 27,894 मीट्रिक टन और पंजाब राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से 16,043 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।