{"_id":"6a757f4677923821e300adc1","slug":"video-a-sea-of-devotees-thronged-kiratpur-sahib-on-the-occasion-of-the-prakash-parv-of-sri-guru-harkrishan-sahib-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर साहिब में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरतपुर साहिब में श्री गुरु हरकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व शुक्रवार को ऐतिहासिक धार्मिक नगरी कीरतपुर साहिब में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारों में माथा टेकने पहुंचे। दिनभर गुरुद्वारा परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार रहे।
प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए। गुरबाणी कीर्तन, कथा और अरदास के बीच श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में नतमस्तक होकर मानवता की भलाई और विश्व शांति की कामना की। पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी रही।
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह लंगर लगाए गए। कार सेवा किला श्री आनंदगढ़ साहिब सहित कई संस्थाओं ने विशेष व्यंजनों, मालपुओं, आम और अन्य प्रसाद की व्यवस्था की। श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण कर सेवा भाव का संदेश दिया। प्रकाश पर्व के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात और पार्किंग के विशेष इंतजाम किए गए। वहीं, बड़ी संख्या में सेवादार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे दिन सेवा में जुटे रहे।
प्रकाश पर्व के अवसर पर कीरतपुर साहिब पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम तक बनी रही और पूरा क्षेत्र "धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी" के जयकारों से गूंजता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।