{"_id":"69ca6c1c64393d974508a2c7","slug":"video-attempted-robbery-courier-boy-attacked-in-broad-daylight-in-moga-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Moga: दिनदहाड़े कुरियर ब्वॉय पर हमला कर लूट की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: दिनदहाड़े कुरियर ब्वॉय पर हमला कर लूट की कोशिश
मोगा शहर में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे मजिस्टिक चौक से बाजार वाले फाटक के बीच एक कुरियर ब्वॉय पर दो युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर लूट की कोशिश की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शाहकोट के निवासी 24 वर्षीय गगनदीप सिंह कुरियर मोगा में पार्सल डिलीवरी देने आया था। वह बस से जोगिंदर सिंह चौक पर पहुंचने के बाद पैदल मजिस्टिक चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह एक ऑटो रिक्शा में बैठने लगा, तभी पीछे से दो युवक तेजी से आए और उसका बैग छीनने का प्रयास किया। गगनदीप द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके गले में साफा डालकर उसे नीचे गिरा दिया और तेजधार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बैग छीनने में असफल रहने पर आरोपी उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी मोबाइल फेंककर फरार हो गए, हालांकि मोबाइल कवर में रखे 400 रुपये निकाल लिए। घायल गगनदीप सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
बही मोगा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर रमनदीप कौर ने बताया कि घायल गगनदीप सिंह के सिर पर चोट लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।