{"_id":"6acf4d708109f9b01b03eeba","slug":"video-bjp-holds-massive-protest-in-moga-in-support-of-parminder-singh-jhota-protest-march-taken-out-in-the-city-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"परमिंदर सिंह झोटा के समर्थन में मोगा में बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, शहर में निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमिंदर सिंह झोटा के समर्थन में मोगा में बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन, शहर में निकाला रोष मार्च
परमिंदर सिंह झोटा के समर्थन में मोगा में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी की ओर से शहर में रोष मार्च निकालकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।
बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की ‘नशा मुक्त पंजाब’ मुहिम पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे का कारोबार रुकने के बजाय लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही है और नशा तस्करों को बचाया जा रहा है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा देने की मांग की। बीजेपी नेताओं ने कहा राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था तथा नशे की समस्या को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।