Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
BJP protests over the cheating scandal in the pharmacy officer recruitment exam; demands an impartial investigation and the exposure of the key accused
{"_id":"6a60d165a39ff4cd1907335d","slug":"video-bjp-protests-over-the-cheating-scandal-in-the-pharmacy-officer-recruitment-exam-demands-an-impartial-investigation-and-the-exposure-of-the-key-accused-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा में नकल कांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और बड़े आरोपियों का खुलासा करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा में नकल कांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और बड़े आरोपियों का खुलासा करने की उठाई मांग
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा आयोजित फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा में सामने आए हाईटेक नकल प्रकरण को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता की मांग की। प्रदर्शन के बाद पार्टी ने डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से पंजाब सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव कक्कड़ ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में नकल जैसी घटनाएं बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान कई अभ्यर्थी हाईटेक तरीके से नकल करते पकड़े गए, लेकिन इस पूरे नेटवर्क के पीछे शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए। उनका कहना था कि इस मामले में कुछ बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं, जिन्हें सरकार बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पूर्व की भर्ती परीक्षाओं का हवाला देते हुए पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वहीं, डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की थी। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच जारी है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।