{"_id":"6a866ffc763ebd85710ebee2","slug":"video-first-pilgrimage-bus-departs-from-moga-for-haridwar-rishikesh-a-group-of-36-devotees-sets-off-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए पहली तीर्थ यात्रा बस रवाना, 36 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए पहली तीर्थ यात्रा बस रवाना, 36 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना
मुख्यमंत्री पंजाब तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोगा से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए पहली बस यात्रा रवाना की गई। मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने बस को हरी झंडी दिखाकर 36 श्रद्धालुओं के जत्थे को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया। बस रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं और महिलाओं ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की। महिलाओं ने कहा कि भगवंत मान सरकार की ओर से तीर्थ यात्रा शुरू करके लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसी यात्राओं से आम लोगों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलता है। सरकार की यह पहल सराहनीय है और इससे लोगों में खुशी का माहौल है। बताया गया कि पंजाब सरकार की ओर से पहले भी अमृतसर-वाघा बॉर्डर समेत पंजाब के विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जा रही थी। हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन—शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में मोगा से पहली बस हरिद्वार के लिए रवाना हुई। मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा से आज पहली बस हरिद्वार के लिए रवाना की गई है। इसके बाद मोगा से मथुरा-वृंदावन के लिए भी तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध करवाना है। हरिद्वार पहुंचने के बाद श्रद्धालु ऋषिकेश सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।