{"_id":"68cbf1b8f46d71707801b359","slug":"video-health-minister-said-aap-govt-will-rebuild-houses-destroyed-by-floods-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में स्वास्थ्य मंत्री, बोले- बाढ़ से टूटे घरों को बनाकर देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में स्वास्थ्य मंत्री, बोले- बाढ़ से टूटे घरों को बनाकर देगी सरकार
फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करने पहुंचे सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के टूटे घर बना कर देंगे और रेत में दबे खेत खेती लायक बना कर देंगे। सरकार उनके साथ आखिरी दम तक खड़ी है। जब तक उन्हें जिंदगी की शुरुआत करने लायक नहीं बना देते सरकार तब तक उनका साथ देगी। मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप लगाए गए हैं और सभी संस्थाएं बाढ़ पीड़ितों का साथ दे रही है। बाढ़ प्रभावित गांवों में पीने के पानी की सबसे ज्यादा समस्या आ रही है। इसीलिए सभी गांव में पानी के सैंपल लेकर लैब में भेजे जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को पानी पीने के लिए मुहैया कराया जा रहा है। टैंकरों के जरिए ग्रामीणों तक पानी पहुंचा जा रहा है। इसके अलावा मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारियों का खास ध्यान रखा जा रहा है और सभी मरीजों का चेकअप करके उन्हें दवाइयां दी जा रही है। इसके अलावा बहुत से लोगों को चमड़ी रोग की शिकायत आ रही हैं। बुखार के केस भी कैंपों में ज्यादा आ रहे हैं। उन सभी मरीजों का इलाज करने के साथ उन्हें जागरुक भी किया जा रहा है। उनको दवाइयां भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भी 24 घंटे डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। हर जिले में नये डॉक्टरों की नियुक्ति भी की गई है। वहां पर 19 से 20 डॉक्टर को ज्वाइन कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।