{"_id":"68cba020b86f9ece7d0e798c","slug":"video-three-lakh-rupees-stolen-by-breaking-car-window-incident-occurred-near-police-picket-watch-video-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर तीन लाख की चोरी, पुलिस पिकेट के पास हुई वारदात; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़कर तीन लाख की चोरी, पुलिस पिकेट के पास हुई वारदात; देखें वीडियो
जौनपुर में शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक बड़ी चोरी की घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी। जेसीजी चौराहा पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब तीन लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने तहरीर दर्ज कराते हुए पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है। यूपी सिंह कॉलोनी निवासी, आशीष कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की शाम लगभग पांच बजे वह अपनी क्रेटा कार लेकर जेसीजी चौराहा पहुंचे। गाड़ी खड़ी करने के बाद वे अपने परिचित सत्यम मौर्य पुत्र तेजू मौर्य, निवासी सकर मंडी, कोतवाली से मिलने गए। करीब 40 मिनट बाद लौटने पर उन्होंने पाया कि कार का शीशा टूटा हुआ है। जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि कार में रखा कपड़े का थैला, जिसमें लगभग तीन लाख रुपये नकद थे, गायब हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।