{"_id":"6981da36e76f40771f06850e","slug":"video-illegal-construction-continues-near-the-pathankot-ammunition-depot-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट आयुध भंडार के पास अवैध निर्माण जारी, कहीं मिलीभगत तो नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट आयुध भंडार के पास अवैध निर्माण जारी, कहीं मिलीभगत तो नहीं
पठानकोट की शांति विहार कॉलोनी में लंबे समय से चल रहे बिल्डिंग के अवैध निर्माण को नगर निगम की कमिश्नर-डीसी डा. पल्लवी और बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी असमर्थ दिख रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अवैध निर्माण करने वाले लोगों ने बिल्डिंग पर लगी सरकारी सील तोड़ धड़ल्ले से ठेकेदार द्वारा काम दिन रात जारी रखा हुआ है। फिर भी उक्त लोगों पर कोई प्रशासनिक अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं ला रहे। जिसे देख लगता है कि कहीं ना कहीं इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत तरफ भी इशारा कर रही है। सूत्रों के मुताबिक यह अवैध निर्माण आयुद्ध भंडार के 1 हजार मीटर की परिधि में चल रहा है जो गंभीर जांच का विषय है। बिल्डिंग ब्रांच के कर्मचारी कई बार उक्त निर्माण को बंद करवाने के लिए गए भी थे लेकिन कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति ही रही। दूसरी तरफ बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी अधिकारी जसपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एमटीपी जैसे ही अपना चार्ज लेंगे तो उक्त लोगों पर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और दोबारा बिल्डिंग को सील करवाया जाएगा। देखने वाली बात यह है कि क्या यह अवैध निर्मा तौर पर बंद हो पाएगा या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।