{"_id":"6abe5e98cd8ec19be60a588a","slug":"video-international-wrestler-nirmal-singh-asafpur-honored-medal-winner-neeraj-kumar-and-his-parents-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय पहलवान निर्मल सिंह आसफपुर ने पदक विजेता नीरज कुमार व उसके माता-पिता को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय पहलवान निर्मल सिंह आसफपुर ने पदक विजेता नीरज कुमार व उसके माता-पिता को किया सम्मानित
कंडी क्षेत्र के गांव वह मावा निवासी युवा निशानेबाज नीरज कुमार पुत्र सेवानिवृत्त कैप्टन रविंदर सिंह ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन (3पी) स्पर्धा में रजत पदक जीतकर कंडी क्षेत्र तलवाड़ा, जिला होशियारपुर और पंजाब सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है। नीरज की इस उपलब्धि से उनके गांव और कंडी क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा खेल प्रेमियों की ओर से उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।
नीरज कुमार की इस शानदार उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान निर्मल सिंह आसफपुर की ओर से पदक विजेता नीरज कुमार के साथ उनके पिता सेवानिवृत्त कैप्टन रविंदर सिंह और माता ललिता देवी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नीरज के परिवार को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया गया।
अंतरराष्ट्रीय पहलवान निर्मल सिंह और पूर्व सरपंच प्रदीप ठाकुर ने कहा कि नीरज कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर एशियन गेम्स में रजत पदक हासिल कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि कंडी क्षेत्र, जिला होशियारपुर, पंजाब और देश का गौरव भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों वाले कंडी क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में पदक हासिल करना अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।