Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Junior Engineers (JEs) from all substations have also joined the strike by Pathankot electricity department employees. Senior officials are managing operations using private contractors and staff, yet no one is responsible for their safety
{"_id":"6a6394813807d68f1e0ebd62","slug":"video-junior-engineers-jes-from-all-substations-have-also-joined-the-strike-by-pathankot-electricity-department-employees-senior-officials-are-managing-operations-using-private-contractors-and-staff-yet-no-one-is-responsible-for-their-safety-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट बिजली कर्मचारियों की हड़ताल में सभी सब स्टेशनों के जेई भी हुए शामिल उच्च अधिकारी प्राइवेट ठेकेदार और कर्मचारियों से काम चला रहे, इनका सुरक्षा जिम्मेदार कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट बिजली कर्मचारियों की हड़ताल में सभी सब स्टेशनों के जेई भी हुए शामिल उच्च अधिकारी प्राइवेट ठेकेदार और कर्मचारियों से काम चला रहे, इनका सुरक्षा जिम्मेदार कोई नहीं
पंजाब स्टेट बिजली बोर्ड इम्प्लाइज ज्वाइंट फोरम एवं एकता मंच से संबद्ध कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर आज चौथे दिन भी पठानकोट में कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल जारी रखी। अब कर्मचारियों के रोष में सब स्टेशनों के जेई भी शामिल हो चुके हैं। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया। ग्रिड सब स्टेशन इंप्लाइज यूनियन रजि. नंबर. 24 स्टेट कानूनी सलाहकार बलविंदर भगत ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के प्रति न तो पंजाब सरकार और न ही पावरकॉम प्रबंधन ने कोई गंभीरता दिखाई है। वित्त मंत्री, बिजली मंत्री और पावरकॉम प्रबंधन के साथ कई दौर की बैठकों के बावजूद कर्मचारियों को केवल आश्वासन ही मिले, लेकिन आज तक किसी भी मांग पर ठोस फैसला या अधिसूचना जारी नहीं की गई। उनके समर्थन में पठानकोट, सुजानपुर, मीरथल और अन्य स्टेशनों से जेई बड़ी संख्या में पहुंच गए है। अब बिजली विभाग के उच्च अधिकारी आउटसोर्स और प्राइवेट ठेकेदारों के कर्मियों से काम चलाने लगे हैं। अगर फील्ड में किसी भी प्राइवेट कर्मचारी को जानी नुकसान पहुंचता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? इस हड़ताल के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई ऐसे स्थान है जहां बिजली-पानी की समस्या बनी हुई है।
इस मौके बलविंदर कुमार, प्रवीण कुमार, प्रकाश चंद, कमल सिंह, राजिंदर सिंह, वरुण कुमार, राकेश कुमार, नरेश कुमार शर्मा, करमजीत सिंह, हन्नी सतीश कुमार, जोगिंदर पाल राहुल कुमार, जसविंदर पाल अनिल कुमार वरिंदर सिंह राहुल कुमार, राकेश कुमार सरना आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।