Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
INLD stages protest against the lathi-charge on students in Jind; demands Dharmendra Pradhan's resignation.
{"_id":"6a634182554614a0f2069e05","slug":"video-inld-stages-protest-against-the-lathi-charge-on-students-in-jind-demands-dharmendra-pradhans-resignation-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सीटीएम को सौंपा ज्ञापन; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सीटीएम को सौंपा ज्ञापन; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
जींद। जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल की जिला इकाई ने युवा जिला अध्यक्ष राजेश बूरा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी के युवा एवं छात्र संगठनों की ओर से डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इनेलो के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र रेढू ने कहा कि 20 जून से विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से संसद भवन की ओर पैदल मार्च कर रहे निहत्थे छात्रों के साथ बर्बरता की गई। छात्राओं के साथ अभद्रता, आंसू गैस के गोले छोड़ने और बल प्रयोग किए जाने की घटनाओं की उन्होंने कड़ी निंदा की।
विजेंद्र रेढू ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्र दिन-रात मेहनत कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और परिवारों का काफी पैसा खर्च होता है। परीक्षा के बाद पेपर रद्द होने से विद्यार्थियों को मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय सरकार ने उनके साथ दमनात्मक रवैया अपनाया। इनेलो ने राष्ट्रपति से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देने, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।