{"_id":"6a63949e618dcdaae90a8bcc","slug":"video-major-police-action-in-khannas-city-center-prostitution-being-carried-out-under-the-guise-of-a-spa-center-exposed-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"खन्ना के सिटी सेंटर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना के सिटी सेंटर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा
खन्ना जीटी रोड पर बने के खन्ना सिटी सेंटर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को हिरासत में लिया गया, जबकि दो स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सिटी सेंटर में चल रहे कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर थाना सिटी-2 पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। रेड के दौरान तीन स्पा सेंटरों की जांच की गई, जहां से छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का आरोप है कि इन युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्पा सेंटर का संचालक कप्तान सिंह, जो हरियाणा के अंबाला का रहने वाला बताया जा रहा है, तथा दूसरा संचालक मनोज पुलिस की रेड से पहले ही फरार हो गए। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपियों का यह गिरोह काफी समय से अलग-अलग स्थानों पर अपना ठिकाना बदलकर अवैध धंधा चला रहा था। बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने सिटी सेंटर में अपने स्पा सेंटर शुरू किए थे। जैसे ही पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई।थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि पुलिसj ने मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की है। हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ की जा रही है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।