{"_id":"6a927e16931b0cc7d200dc76","slug":"video-mission-clean-punjab-phase-2-begins-in-moga-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई मिशन क्लीन पंजाब मुहिम के दूसरे चरण की शुरुआत आज मोगा में भी कर दी गई। मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया और विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ मोगा पुलिस, प्रशासनिक अमले, स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। अभियान के दौरान मोगा शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई की गई और लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि कूड़ा खुले में न फेंकें और कूड़ा केवल डस्टबिन में ही डालें। साथ ही शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। गौरतलब है कि पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से 8 जून 2026 को मिशन क्लीन पंजाब अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत नगर निगम के अधिकारियों को रोजाना सुबह 7 बजे से 8 बजे तक फील्ड में रहकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। अब 29 अगस्त से इस अभियान के दूसरे चरण को पूरे पंजाब में और तेज किया गया है। मोगा में भी अभियान को लगातार जारी रखने की बात कही गई है। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया और विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मोगा शहर को स्वच्छ, सुंदर और कूड़ा मुक्त बनाना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि शहर की सफाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी न समझें, बल्कि हर नागरिक इसमें अपना योगदान दे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।