{"_id":"6853d593c00dd823c80d1a2c","slug":"video-moga-police-conducted-caso-operation-in-11-villages-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने 11 गांवों में चलाया CASO ऑपरेशन, 90 संदिग्ध घरों की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने 11 गांवों में चलाया CASO ऑपरेशन, 90 संदिग्ध घरों की तलाशी
पंजाब सरकार की "नशा मुक्त पंजाब" मुहिम के अंतर्गत मोगा पुलिस ने गुरुवार सुबह जिले के 11 गांवों में CASO ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई में 150 पुलिस कर्मि शामिल थे जो सुबह 6:00 बजे से लेकर सुबह 10:00 बजे तक चली।इस ऑपरेशन का नेतृत्व डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह और डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली के साथ 7 इंस्पेटर शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सबडिवीजन धर्मकोट के गांव तलवंडी मंगेरियां, डाला, बोहना, दाता, बुघीपुरा और रोली, तथा सबडिवीजन निहाल सिंह वाला के गांव बधनी कलां, राऊके, निहाल सिंह वाला, हिम्मतपुरा और बिलासपुर के ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में 90 संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों की तलाशी ली गई। साथ ही, 20 संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा, "पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग आवश्यक है। यदि किसी को नशा तस्करी या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी हो, तो वे तुरंत मोगा पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 96568-96568 या सेफ पंजाब हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।