{"_id":"6912dae7b084ebc925017d1f","slug":"video-motorcycle-rally-flagged-off-in-ferozepur-to-commemorate-bsf-raising-day-2025-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में बीएसएफ स्थापना दिवस - 2025 के उपलक्ष्य में मोटरसाइकिल रैली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में बीएसएफ स्थापना दिवस - 2025 के उपलक्ष्य में मोटरसाइकिल रैली रवाना
फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा बीएसएफ स्थापना दिवस 2025 के उपलक्ष्य में जम्मू से भुज तक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया था, जो सोमवार देर शाम हुसैनीवाला बार्डर पहुंचीं थी। उक्त रैली को मंगलवार बीएसएफ के मुख्य कार्यालय से अन्य शहर के लिए रवाना किया है।
इस रैली का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय सुरक्षा में बीएसएफ के गौरवपूर्ण योगदान, तथा नशे की बुराई के विरुद्ध सामूहिक संघर्ष के प्रति जागरूकता फैलाना है।
यह रैली 09 नवम्बर से 20 नवम्बर तक आयोजित की जा रही है, जो लगभग 1,742 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
यात्रा के क्रम में, 11 नवम्बर को प्रातः 09:00 बजे, इस रैली को सेक्टर मुख्यालय, बीएसएफ फिरोजपुर से वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारियों द्वारा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बीएसएफ के अधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल, फिरोजपुर के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण समारोह के दौरान बीएसएफ के जवानों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत हो उठा। इसी क्रम में विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने भी जोश और देशप्रेम से भरी प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे समारोह का माहौल राष्ट्रीय एकता, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से भर गया।
ध्वजारोहण के पश्चात मोटरसाइकिल रैली राजस्थान सीमा की ओर अपनी अगली यात्रा पर रवाना हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।