{"_id":"69122c7e8e4acb4ec0041b06","slug":"video-kasganj-on-high-alert-after-delhi-blast-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिल्ली में धमाके के बाद कासगंज में हाईअलर्ट, पुलिस ने बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिल्ली में धमाके के बाद कासगंज में हाईअलर्ट, पुलिस ने बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए धमाके के बाद कासगंज में सोमवार की रात पुलिस हाईअलर्ट हो गई। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार की रात पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों के सामान और वाहनों की तलाशी ली गई। कई संदिग्धों को रोककर पूछताछ भी की गई। एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी सुशील कुमार, सीओ सदर आंचल चौहान और सीओ यातायात अमित कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च किया। इसके बाद राेडवेज बस स्टैंड और रेलवे जंक्शन पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि दिल्ली में लाल किले के पास धमाका हुआ है। इसके अलावा देश के विभिन्न स्थानों पर कुछ संदिग्ध पकड़े गए हैं और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए हैं इसलिए पूरे जिले में सघन अभियान चलाया गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर संदिग्ध लोगों और वस्तुओं की लगातार चेकिंग की जा रही है। होटल और लॉज में आकर रुकने वाले लोगों की भी चेकिंग की जा रही है। गोपनीय टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। कोई इनपुट मिलने पर एक्शन लिया जाएगा। पूरे जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया है। जिले के लोगों से भी अपील है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखती है तो डायल 112 पर सूचना दें या फिर नजदीक की पुलिस चौकी और थाने पर इसकी रिपोर्ट करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।