{"_id":"6911d85a4186ab7e430d57d5","slug":"video-chaos-at-the-district-hospital-family-members-carried-a-child-on-a-plank-after-a-stretcher-was-unavailable-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में अव्यवस्था: स्ट्रेचर न मिलने पर बच्चे को पटरे पर लादकर ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में अव्यवस्था: स्ट्रेचर न मिलने पर बच्चे को पटरे पर लादकर ले गए परिजन
फतेहपुर में जिला अस्पताल का दृश्य सोमवार को किसी दर्दनाक कहानी से कम नहीं था। जहां राहत मिलने की उम्मीद में मरीज आए थे, वहीं उन्हें अस्पताल की लापरवाही ने और पीड़ा दे दी। स्ट्रेचर न मिलने पर एक मरीज को परिजनों ने घर से लोहे का पटरा मंगाकर ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचाया। यह दृश्य देखकर मौजूद लोग द्रवित हो उठे।
इसी अस्पताल में एक और मरीज, जिसका पैर टूटा था, स्ट्रेचर न मिलने पर परिजनों के कंधों के सहारे डॉक्टर तक पहुंचा। यह सब उस जिला अस्पताल में हुआ, जो मेडिकल कॉलेज से संबद्ध है और जहां रोज़ करीब 1500 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। स्ट्रेचर की कमी ही नहीं, अस्पताल की बदहाली हर कदम पर मरीजों को सताती है। पर्चा बनवाने से लेकर दवा और जांच तक, हर जगह लंबी कतारें और घंटों इंतज़ार। ओपीडी में मरीज दो से तीन घंटे तक डॉक्टरों के आने का इंतजार करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।