{"_id":"69122d0197a22327d80782f5","slug":"video-two-accused-of-deadly-attack-by-firing-arrested-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फायरिंग कर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फायरिंग कर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को तमंचे और कारतूस के साथ मंसुखपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक थाना राजाखेड़ा निवासी हरेंद्र ने केस दर्ज कराया था। इसके मुताबिक 19 अक्तूबर को उनका चचेरा भाई प्रेम सिंह और पड़ोसी गांव रैपुरा, थाना बाह के पंकज, फौजी और अर्जुन व करन, संतोष निवासी फरेरा 15 दिन पहले राजाखेड़ा में पार्टी किए थे। पार्टी खत्म होने के बाद प्रेम सिंह, पंकज, करन, अर्जुन सभी संतोष क़ो छोड़ने के लिए बाह जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पीछा करते हुए पवन, मगलू, नेत्रपाल, तपेंद्र, अजीत आदि पहुंचे और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। हमले में प्रेम सिंह, करन, अर्जुन गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने पवन, मगलू, नेत्रपाल, तपेंद्र,जनता और पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। रविवार को थाना मंसुखपुरा पुलिस आरोपी पवन और नितिन उर्फ नेत्रपाल उर्फ राणा निवासी ग्राम सिलावट के पास नलकूप से गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।