Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Municipal Council takes major action against property tax defaulters in Tarn Taran; shops sealed; strict measures taken to recover ₹22 lakh
{"_id":"6ac8cbdcdddfe0e3a00f636c","slug":"video-municipal-council-takes-major-action-against-property-tax-defaulters-in-tarn-taran-shops-sealed-strict-measures-taken-to-recover-rs22-lakh-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर नगर कौंसिल का बड़ा एक्शन, दुकानें सील; 22 लाख की रिकवरी के लिए सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर नगर कौंसिल का बड़ा एक्शन, दुकानें सील; 22 लाख की रिकवरी के लिए सख्ती
तरनतारन नगर कौंसिल ने प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी नहीं करने वाले संपत्ति मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी रणधीर सिंह वड़ैच के नेतृत्व में की गई। विभाग के अनुसार, संबंधित संपत्तियों का करीब 22 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
कार्यकारी अधिकारी रणधीर सिंह वड़ैच ने बताया कि जिन संपत्ति मालिकों ने लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया था, उन्हें कई बार नोटिस भेजे गए और टैक्स जमा करवाने की अपील भी की गई। इसके अलावा शहर में लाउडस्पीकरों के माध्यम से भी लोगों को समय पर अपना बकाया टैक्स जमा करवाने के लिए जागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि बार-बार नोटिस देने और पर्याप्त अवसर प्रदान करने के बावजूद संबंधित संपत्ति मालिकों ने टैक्स जमा नहीं करवाया। इसके बाद नगर कौंसिल को कार्रवाई करनी पड़ी। इसी के तहत विभागीय टीम ने विभिन्न दुकानों को सील कर दिया।
इस कार्रवाई के दौरान नगर कौंसिल के कर्मचारियों के अलावा थाना सिटी के ड्यूटी अधिकारी, फायर ब्रिगेड विभाग और सड़क सुरक्षा विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
नगर कौंसिल की इस कार्रवाई से प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर विभाग की सख्ती सामने आई है। अधिकारियों ने संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जल्द जमा करवाएं, ताकि भविष्य में ऐसी कार्रवाई से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।