{"_id":"6acf4d31b6224f566008a646","slug":"video-payments-exceeding-rs130-crore-made-to-13-retired-railway-employees-of-firozpur-division-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर मंडल के 13 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को 1.30 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर मंडल के 13 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को 1.30 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
फिरोजपुर रेल मंडल में सेवानिवृत्त हुए 13 रेलकर्मियों को बुधवार को 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की समापन देय राशि प्रदान की गई। मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को यह भुगतान सौंपा।
रेलवे के अनुसार, सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को छह प्रकार के भुगतान किए जाते हैं। इनमें पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन, लीव इनकैशमेंट, समूह बीमा योजना (जीआईएस) और भविष्य निधि (पीएफ) शामिल हैं।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की रेल सेवा के लिए आभार व्यक्त किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कर्मचारियों को सलाह दी कि वे सेवानिवृत्ति के बाद मिली राशि का सोच-समझकर उपयोग करें।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह ने कर्मचारियों को साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) परमदीप सिंह सैनी, मंडल अभियंता आकाशदीप, मंडल यांत्रिक अभियंता अचरज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।