बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Protests erupt in Talwara against police action against sanitation workers in Barnala; effigies of DSP and SHO Barnala set on fire

बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में तलवाड़ा में रोष प्रदर्शन, डीएसपी और एसएचओ वरनाला का पुतले अग्नि भेट किए गए

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:07 PM IST
Protests erupt in Talwara against police action against sanitation workers in Barnala; effigies of DSP and SHO Barnala set on fire
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर कथित पुलिस बल प्रयोग के विरोध में पंजाब के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। जगराओं, खन्ना सहित कई शहरों में सफाई कर्मचारी यूनियनों द्वारा रोष मार्च और प्रदर्शन किए जा चुके हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कंडी क्षेत्र के तलवाड़ा में भी नगर कौंसिल के सफाई सेवकों ने जोरदार रोष प्रदर्शन कर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। नगर कौंसिल तलवाड़ा के सफाई सेवकों ने यूनियन के प्रधान चमन लाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए बरनाला में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सफाई कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि समय रहते डीएसपी और एसएचओ वरनाला पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सफाई यूनियन तलवाड़ा ने सरकार से मांग की कि बरनाला मामले में कथित रूप से जिम्मेदार डीएसपी और एसएचओ के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही लंबे समय से लंबित सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। यूनियन नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी लगातार जनसेवा में जुटे रहते हैं, इसलिए उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। यूनियन के प्रधान चमन लाल ने कहा कि बरनाला की घटना ने पूरे पंजाब के सफाई कर्मचारियों में भारी रोष पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि रविवार तक दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तो तलवाड़ा के सफाई कर्मचारी भी पंजाब के अन्य जिलों की तरह अपना आंदोलन तेज करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सोमवार से नगर कौंसिल तलवाड़ा के सफाई सेवक सब्जी मंडी स्थित चौक पर अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। इस दौरान सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जाएगा और कर्मचारियों की मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। यूनियन ने स्पष्ट किया कि आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।इस मौके पर डीएसपी और एसएचओ वरनाला का पुतले अग्नि भेट किए गए। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने राज्य सरकार से अपील की कि वह मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष समाप्त हो सके। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रधान चौहान लाल,विक्रम सिंह विक्की, वाइस प्रधान साहिल मल्होत्रा,अजय कुमार ,मिथुन, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, तेज विंदर सिंह, रचना कुमारी, बलविंदर कौर व विपिन कुमार आदि भी उपस्थित हुई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में फतेहाबाद में वकीलों का धरना

24 Jul 2026

Ground Report: साहिबाबाद में 13 KM लंबे नाले के निर्माण में तोड़ी पुलिया, हजारों लोग परेशान; हादसे का इंतजार?

24 Jul 2026

Ambikapur News: अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 3 अपचारी किशोर फरार, रोशनदान की ग्रिल तोड़कर हुए फरार

24 Jul 2026

Hamirpur: आशीष शर्मा बोले- पहले स्कूल बंद किए, अब बहाली पर गले में डलवा रहे हार

यमुनानगर में नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

24 Jul 2026
विज्ञापन

नंगल में वार्ड पांच में पानी को लेकर बढ़ा विवाद, बुलानी पड़ी पुलिस

पानी की बारी पर बढ़ा विवाद, चाचा ने लोहे की हत्थी से वार कर युवक को मार डाला; भाई गंभीर

विज्ञापन

हांसी: चानौत में 26 जुलाई के सम्मान समारोह को लेकर ग्रामीण एकजुट,विशाल भंडारे व खाप पंचायतों को दिया न्यौता

24 Jul 2026

Sirmour News: एक ही दुकान में छठी बार चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर; पुलिस पर उठे सवाल

24 Jul 2026

सादाबाद के बरामई में कच्चा मार्ग, बरसात में ग्रामीण व बच्चों को हो रही दिक्कत

24 Jul 2026

नारनौल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर इनेलो ने किया प्रदर्शन

भिवानी में ट्रेड डील और छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरे किसान संगठन

24 Jul 2026

Tonk News: NEET पेपर लीक पर छात्रों का उबाल! राष्ट्रगान गाकर पुलिस को रोका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

24 Jul 2026

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन

24 Jul 2026

नारनौल के लघु सचिवालय के एक्सपायर अग्निशमन यंत्रों को भेजा रिफिल कराने समाधान शिविर की पड़ताल के दौरान उठाया था मुद्दा

गोहाना में 36 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे किसान, कृषि फ्री ट्रेड डील का विरोध

24 Jul 2026

कोटकपूरा के होटल में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

जींद: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में इनेलो का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सीटीएम को सौंपा ज्ञापन; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

24 Jul 2026

यमुनानगर में नीट पेपर लीक की न्यायिक जांच, दोषियों पर कार्रवाई और युवाओं की मांगें पूरी करने की उठाई आवाज

24 Jul 2026

भिवानी में नीट परीक्षा में धांधली के विरोध में बार एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

24 Jul 2026

कानपुर में शिक्षिका पर गंभीर आरोप, परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज

24 Jul 2026

कानपुर में केसा कॉलोनी में हंगामा, केस्को टीम के मीटर लगाने पहुंचने पर जोरदार विरोध

24 Jul 2026

Video: अवाहदेवी माता मंदिर में रविवार से फिर शुरू होंगे लंगर-भंडारे

24 Jul 2026

जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में अधिवक्ताओं ने निकाला एकजुटता मार्च

24 Jul 2026

अंबेडकरनगर में महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने महिलाओं ने गिनाईं समस्याएं

24 Jul 2026

भिवानी में पंचायत घर से लघु सचिवालय तक किया प्रदर्शन

24 Jul 2026

लुधियाना के दुगरी इलाके में नहरी पानी प्रोजेक्ट को लेकर उखाड़ी गई सड़कें दोबारा नहीं बनी

24 Jul 2026

कानपुर में शताब्दी गेट पर फूंकी गई प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक की प्रतियां

24 Jul 2026

Video: पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखने के मामले में भाजयुमो ने एसपी मंडी को सौंपी शिकायत

24 Jul 2026

दमकल कर्मचारियों ने 6 से 8 अगस्त तक होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल में शामिल हाेने का किया एलान

24 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed