{"_id":"6a6394bd2935e8aa5a0df521","slug":"video-senior-assistant-of-social-security-office-in-faridkot-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-rs-25000-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में सामाजिक सुरक्षा कार्यालय का वरिष्ठ सहायक 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में सामाजिक सुरक्षा कार्यालय का वरिष्ठ सहायक 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरीदकोट के जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक कुलविंदर सिंह को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, जैतो निवासी योगेश बंसल ने शिकायत दी थी कि उसने अपने पिता की वृद्धावस्था पेंशन बंद करवाने के लिए 22 जून 2026 को जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में आवेदन जमा कराया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी माता किरण गुप्ता का मार्च 2026 में निधन हो गया था, जिसके बाद उनके पिता को फैमिली पेंशन मिलने लगी थी। इसी कारण वृद्धावस्था पेंशन बंद करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 17 जुलाई को कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक कुलविंदर सिंह ने पेंशन बंद करने की फाइल आगे बढ़ाने के बदले पहले 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। काफी अनुरोध करने पर वह 25 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया। योगेश बंसल ने इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग कर ली और इसे विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया।
इस मामले में डीएसपी विजिलेंस सोहन सिंह ने बताया कि ऑडियो रिकॉर्डिंग और शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो, फिरोजपुर रेंज ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद विजिलेंस टीम ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप लगाकर कुलविंदर सिंह को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।