{"_id":"6a4383fa1a4eb6d05d0cb3f4","slug":"video-sensation-in-mandi-gobindgarh-womans-body-being-transported-hidden-inside-a-box-bed-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी गोबिंदगढ़ में सनसनी: बॉक्स बेड में छिपाकर ले जाई जा रही थी महिला की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी गोबिंदगढ़ में सनसनी: बॉक्स बेड में छिपाकर ले जाई जा रही थी महिला की लाश
मंडी गोबिंदगढ़ के संत नगर इलाके में सोमवार देर रात को एक महिला का कत्ल करके लाश को ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। महिला की लाश को एक बॉक्स बेड में बंद करके जुगाड़ू मोटरसाइकिल रिक्शा पर एक महिला समेत दो व्यक्ति लेकर जा रहे थे।
पेट्रोल खत्म होने के बाद रास्ते में ही जुगाड़ू रिक्शा रुक गया। स्थानीय लोगों ने जब बेड में झांककर देखा तो उसमें एक महिला की लाश पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। स्थानीय काउंसलर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में रखवा दिया है। पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ संदीप सिंह और सब डिवीजन डीएसपी ने इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।