{"_id":"69131c7f6b9321b0530dabc5","slug":"video-tight-security-arrangements-in-moga-after-delhi-blast-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली धमाके के बाद पंजाब पुलिस अलर्ट पर, मोगा में सख्त सुरक्षा प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली धमाके के बाद पंजाब पुलिस अलर्ट पर, मोगा में सख्त सुरक्षा प्रबंध
दिल्ली में सोमवार को धमाके के बाद पंजाब पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट पर है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोगा पुलिस ने जिले के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर हाईटेक नाके लगाए हैं। इसके साथ ही पूरे जिले में पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। मोगा शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों पर स्पेशल नाका बंदी कर हर आने-जाने वाले वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। सोमवार रात से ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल के साथ सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेन और बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के आईडी प्रूफ और सामान की बारीकी से जांच की जा रही है। मोगा एसएसपी ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी एंट्री प्वाइंट्स और मुख्य सड़कों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे मोगा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में समय-समय पर चेकिंग की जा रही है। मोगा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पूरी तरह सहयोग करें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के बारे में जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।