{"_id":"6a96daa4d255ca2ca7075005","slug":"video-two-smugglers-from-tarn-taran-arrested-in-faridkot-with-527-grams-of-heroin-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में 527 ग्राम हेरोइन के साथ तरनतारन के 2 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में 527 ग्राम हेरोइन के साथ तरनतारन के 2 तस्कर गिरफ्तार
फरीदकोट जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 527 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव सोहल और अनमोलप्रीत सिंह उर्फ मोला निवासी गोरखा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जिला तरनतारन से संबंधित हैं। पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल व एक आई फोन भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा निर्देश पर सीआईए स्टाफ फरीदकोट के इंचार्ज एसआई हाकम सिंह पुलिस पार्टी के साथ तलवंडी रोड पर सरकारी आईटीआई के सामने डेंटल कॉलेज के पास गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर आ रहे दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 527 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में दोनों के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस मामले में एसपी हेडक्वार्टर जसप्रीत सिंह ने बताया कि इन आरोपियों का अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है और इनसे बरामद हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही इनके आपराधिक रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।