{"_id":"6a2fdc8619deee83450ea85b","slug":"video-unemployed-teachers-climb-a-tower-in-cm-manns-village-satauj-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम मान के गांव सताैज में टावर पर चढ़े बेरोजगार शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मान के गांव सताैज में टावर पर चढ़े बेरोजगार शिक्षक
मुख्यमंत्री भगवंत मान के पैतृक गांव सतौज में सोमवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। युद्ध बेरोजगारी विरुद्ध अभियान के तहत राज्यभर से बेरोजगार संगठन वहां जुटे। उन्होंने मुख्यमंत्री के गांव में बेरोजगारों की सत्थ (चौपाल) लगाने का एलान किया था।
पुलिस प्रशासन ने खुफिया इनपुट के बाद गांव के आसपास के इलाके को छावनी में बदल दिया। इसके बावजूद, कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस को चकमा देकर गांव में प्रवेश करने में सफल रहे। 646 बेरोजगार पीटीआई अध्यापक यूनियन के सदस्य गुरसेवक सिंह और बलविंदर सिंह एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, भारी पुलिस बल ने अन्य प्रदर्शनकारियों को गांव की सीमा पर रोक दिया। वीरकलां से सतौज की तरफ बढ़ रहे बेरोजगारों के बड़े काफिले को भी रोका गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। गांव में प्रवेश न मिलने पर नाराज संगठनों ने सतौज की सीमा से सटे नहरी नाले पर ही धरना शुरू कर दिया।
आंदोलन की अगुवाई रमन कुमार मलोट, सुखविंदर सिंह ढिलवां और अमनदीप सिंह कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि खुद को आम घर का बेटा बताने वाले मुख्यमंत्री, बेरोजगारों को अपने गांव में भी पैर नहीं रखने दे रहे हैं। उन्होंने इस सख्ती को सीधे तौर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या बताया।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक नवरीत सिंह विर्क ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों के चलते प्रदर्शनकारियों को गांव के भीतर जाने से रोका गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टावर पर चढ़े युवाओं को भरोसे के बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।