{"_id":"6acf581e4a5dd65bcd0a6f27","slug":"video-variyars-social-club-donated-a-water-cooler-and-an-inverter-to-the-school-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"वारिर्यस सोशल क्लब ने स्कूल को एक वाटर कूलर और इन्वर्टर किया भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारिर्यस सोशल क्लब ने स्कूल को एक वाटर कूलर और इन्वर्टर किया भेंट
वारिर्यस सोशल क्लब पठानकोट की ओर से डेयरीवाल स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान संजय आनंद व बीपीईओ ठाकुर राकेश कुमार ने की। इससे पूर्व क्लब सदस्यों का स्कूली अध्यापकों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान क्लब द्वारा स्कूल को एक वाटर कूलर और इन्वर्टर प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधान संजय आनंद ने कहा कि संस्था का मुख्य उददेश्य समाज के जरुरतमंद लोगों की भलाई करना है। उन्होंने कहा कि हमें पता चला था कि यह सरकारी स्कूल गांव में है जहां सुविधाओं की कमी है व बच्चें भी निर्धन लोगों के पढ़ते है इनकी शिक्षा में कोई असुविधा न हो इस लिए इस प्रोजेक्ट को किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले अगस्त माह में एक प्रोजेक्ट के द्वारा इसी स्कूल के 80 बच्चों को पाठ्य सामग्री व खाद्य सामग्री दी गई थी। बीपीईओ ठाकुर राकेश कुमार ने कहा कि बच्चों की शख्शियत उसारी प्राइमरी शिक्षा से होती है इस लिए इन बच्चों को सुविधाएं देकर, वारियर्स क्लब बहुत बढ़िया काम कर रही है। स्टेट आवार्डी व स्कूल इंचार्ज प्रवीण सिंह ने क्लब द्वारा स्कूल को दिये गए इस सहयोग के लिए आभार जताया।
इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन अभिनंदन भंडारी, सरपरस्त उमेश कोहली, डा. ओपी विग, जगदीश कोहली, एनपी धवन, ललित त्रेहण, डा. राकेश महेंद्रू, सुशील महेंद्रू चेयरमैन, रमन हांडा सरपरस्त, पुनीत कपूर, दीपक कक्ड़, नीरज सेखड़ी, संदीप कपूर, उज्जवल भंडारी, सीएचटी रविकांत,रमन गोयल, प्रवीण सिंह स्टेट आवार्डी हेड टीचर, सविता कटोच, बबिता चोपड़ा, मंजू पठानिया, मनीषा कोहली, सुरिंद्र कुमार, प्रीति व बावा सिंह भी थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।