बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Viral video of a school in Fatehgarh Sahib

केजरीवाल ने एक्स पर स्कूल का वीडियो किया, शिक्षा मंत्री बैंस पहुंचे स्कूल, वीडियो को बताया पुराना

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:52 PM IST
Viral video of a school in Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब के गांव जल्ला स्थित सरकारी हाई स्कूल के बाथरूमों की खराब हालत से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को साझा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। वीडियो सामने आने के बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए जल्ला स्कूल का औचक दौरा किया और मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्कूल पहुंचकर उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां के बाथरूम की वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की गई थी। उन्होंने मौके पर पुराने बाथरूमों की स्थिति देखने के साथ छात्रों के लिए बनाए गए नए शौचालय भी दिखाए। मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही वीडियो पुरानी है। इसके बाद स्कूल में कई विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। बैंस ने बताया कि जल्ला सरकारी हाई स्कूल में 10 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। इनमें स्कूल के कमरों की मरम्मत, टाइलें लगाने, खेल मैदान तैयार करने सहित अन्य कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद स्कूल में रंग-रोगन का कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब में 20 हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं। इतनी बड़ी संख्या में स्कूल होने के कारण कहीं न कहीं कुछ कमियां रह सकती हैं, लेकिन सरकार के ध्यान में जब भी किसी स्कूल से संबंधित कमी आती है, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक एवं आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस पूरे मामले में अरविंद केजरीवाल द्वारा एक्स पर वीडियो साझा किए जाने के बाद शिक्षा मंत्री की ओर से तुरंत स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना भी चर्चा का विषय बना है। केजरीवाल ने अपने संदेश में पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से मामले पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की सराहना भी की। केजरीवाल ने लिखा की यह वीडियो भले ही पुराना था पोस्ट करने वाले को स्कूल में करवाए जा चुके विकास कार्यों के बारे में शायद जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल में बरसात के बाद पानी भरा

19 Aug 2026

Saharanpur: दिशा की बैठक में सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मलिक में नोकझोंक, बोले- चाय पकौड़ी कौन खिला रहा है

19 Aug 2026

मंडी: मोरिंगा के एक हजार औषधीय पौधे तैयार, हरड़-भेड़ा की पौध भी विकसित कर रहा साईं इंटरनल फाउंडेशन

19 Aug 2026

औरैया: तालाब में 25 कुंतल मछलियां मृत मिलने से मचा हड़कंप

19 Aug 2026

Video: फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी का आंदोलन जारी, एचपीयू में निकाली विशाल रैली

19 Aug 2026
विज्ञापन

Video: कराटे प्रतियोगिता में अंकों के लिए भिड़े खिलाड़ी

19 Aug 2026

पानीपत में हड़ताल में तीसरे दिन चौड़ा बाजार में डाला कूड़ा, उठवाने नहीं पहुंची निगम की टीम

19 Aug 2026
विज्ञापन

एचकेआरएन कर्मियों को पक्का करने की मांग पर हरियाणा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Video: शिमला में केंद्र सरकार के पेंशनरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

19 Aug 2026

औरैया: दोहरा हत्याकांड मामला में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी आरोपी कोर्ट में पेश

19 Aug 2026

चित्रकूट में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

19 Aug 2026

Video: एचपीयू में एसएफआई की महारैली, वीसी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी, देखें रिपोर्ट

19 Aug 2026

फाजिल्का में नशे का टीका लगाकर युवक की मौत का आरोप, दो पर केस दर्ज

इटावा: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाने का आरोप

19 Aug 2026

Video: एचपीयू में एसएफआई महारैली में जमकर हंगामा, वीसी कार्यालय का घेराव करने से रोकने पर जमकर धक्कामुक्की

19 Aug 2026

VIDEO: जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, काउंटरों पर मारामारी

19 Aug 2026

बहादुरगढ़ में 14वें दिन भी जारी रही नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप

जींद में 11 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीआईए ने 7 किलो 600 ग्राम हेरोइन के साथ उझाना गांव के पास दबोचा

19 Aug 2026

VIDEO: राम मंदिर परिसर का काम पूरा, अब संग्रहालय की तैयारियों पर फोकस

19 Aug 2026

'यह पंजाब चुनावों की वजह से किया गया', कोर्ट में पेशी के दौरान बोले सत्येंद्र जैन

19 Aug 2026

हमीरपुर: भारी बारिश से बस्सी-तताहर सड़क पर पहुंचा खड्ड का पानी, ठप रही आवाजाही

VIDEO: काशीपुर में हुई 170 एमएम बारिश, जलभराव की समस्या

Lakhimpur Kheri: 'चाहें जितना कोई शक्तिशाली हो, पिटवाकर अंदर करूंगा', किसानों की शिकायत पर भड़के भाजपा विधायक

19 Aug 2026

Meerut: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली रैली

19 Aug 2026

VIDEO: कांवड़ियों ने चांदी का आवरण हटाने की मांग कर मोहान रोड जाम किया, भीषण जाम में एंबुलेंस भी फंसी

19 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में पुलिस ने दी दबिश, छत से गिरकर सराफा कारोबारी की मौत

19 Aug 2026

VIDEO: सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 39 सेमी ऊपर, प्रभारी मंत्री आज बाढ़ प्रभावितों से मिलकर बांटेंगे राहत सामग्री

19 Aug 2026

विकास कार्यों पर रहेगी वन विभाग की नजर, टिकाऊ योजनाओं पर जोर : डीएफओ विनीत कुमार

19 Aug 2026

ऊना: हर बरसात में डूब जाता है चक का सरकारी ट्यूबवेल, विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

19 Aug 2026

Panjab University चुनाव पर दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा दावा, ABVP की होगी हार

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed