Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Cash, jewelry, and Euros worth over 20 lakh rupees were stolen from a resort in Chachoki, Phagwara.
{"_id":"6982c1447f609134ae01968d","slug":"video-cash-jewelry-and-euros-worth-over-20-lakh-rupees-were-stolen-from-a-resort-in-chachoki-phagwara-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के चाचोकी में रिजॉर्ट से 20 लाख से अधिक की नकदी, गहने और यूरो चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फगवाड़ा के चाचोकी में रिजॉर्ट से 20 लाख से अधिक की नकदी, गहने और यूरो चोरी
फगवाड़ा के चाचोकी क्षेत्र में स्थित मान रिजॉर्ट में मंगलवार रात को चल रहे जागो के कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की मां का पर्स किसी ने चोरी कर लिया जिसमें कथित तौर पर लगभग दस लाख रुपए की भारतीय करंसी तथा लगभग दस लाख रुपये से अधिक के गहने व यूरो करंसी थी। कुलविंदर कौर पत्नी राम लाल निवासी चाचोकी ने बताया कि वे आस्ट्रिया से अपने बेटे की शादी करने के लिए भारत आए थे तथा मंगलवार रात को चाचोकी के मान रिजॉर्ट में उनकी ओर से जागो का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान उसने अपना पर्स वहीं सोफे पर रख दिया और कुछ देर बाद देखा तो पर्स वहां से गायब था। उसने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो लोग सूट बूट पहने नजर आ रहे हैं, जिन्होंने संभवतः यह चोरी की है। उसने रिजॉर्ट मैनेजमेंट पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शक के आधार पर रिजॉर्ट के एक सफाईकर्मी को हिरासत में ले लिया है जबकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। हालांकि रिजॉर्ट के मैनेजर ने इस चोरी की घटना में मिलीभगत से इन्कार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।