{"_id":"69823c78dd7d759f3f05326b","slug":"a-gas-cylinder-leak-while-making-tea-caused-a-fire-in-the-room-leaving-the-young-man-scorched-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1218496-2026-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर में रिसाव: अप्रैल में थी शादी, तैयारियों में की थी खरीदारी, कमरे में लगी आग- जलकर खाक; युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर में रिसाव: अप्रैल में थी शादी, तैयारियों में की थी खरीदारी, कमरे में लगी आग- जलकर खाक; युवक झुलसा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार
रामलखन की बेटी आरती की अप्रैल में है। राम-लखन की चार बेटियों में एक बेटी आरती की अप्रैल में शादी हैं। आरती की मां ने बताया कि एक-एक रुपये जोड़कर बेटी की शादी में देने के लिए सामान खरीदारी की थी। आग से सभी सामान जल गए।
शाहपुर के महुआ तिराहे के पास आगजनी में जला समान देखकर रोती मां और बेटी। स्रोत संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शाहपुर इलाके के महुआ तिराहे के पास मंगलवार शाम चाय बनाते समय गैस सिलिंडर रिसाव से आग लग गई। आग लगते ही कमरे में रखा सारा सामान जल गया। इस दौरान नेपाल निवासी ओमप्रकाश चौरसिया (30) गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जबकि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी निवासी रामलखन चौरसिया लगभग 10 वर्षों से शाहपुर इलाके के जंगल मातादीन स्थित महुआ तिराहे के पास टिनशेड में किराए पर रहते हैं। उनका परिवार भी वहीं रहता है। रामलखन रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि पत्नी बर्तन चौका का काम करती हैं। आग की घटना मंगलवार शाम 4:30 बजे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि रामलखन और उनके मामा ओमप्रकाश कमरे में गैस सिलिंडर पर चाय बना रहे थे। इसके बाद दोनों बाहर जाकर बैठ गए। इसी दौरान सिलिंडर में रिसाव के कारण लग गई। जानकारी पर ओमप्रकाश ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे झुलस गए।
रामलखन की बेटी की शादी के लिए रखे सामान जले
रामलखन की बेटी आरती की अप्रैल में है। राम-लखन की चार बेटियों में एक बेटी आरती की अप्रैल में शादी हैं। आरती की मां ने बताया कि एक-एक रुपये जोड़कर बेटी की शादी में देने के लिए सामान खरीदारी की थी।
आग से सभी सामान जल गए।

सीएफओ संतोष कुमार राय ने कहा कि समय पर आग बुझाने से और अधिक नुकसान और जान-माल की हानि टली। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सिलिंडर की नियमित जांच करें और खाना बनाने के दौरान सावधानी बरतें।
माड्यूलर किचन में सिलिंडर रिसाव
तारामंडल के बुद्ध विहार पार्ट-1, इंदिरा नगर, सीताराम चौराहा के पास उर्मिला सिंह के मकान में मंगलवार को आग लग गई। माड्यूलर किचन में सिलिंडर रिसाव से आग लगी। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। उर्मिला सिंह ने बताया कि आग से केवल किचन में रखा सामान जला, जबकि घर के अन्य हिस्से सुरक्षित रहे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।