{"_id":"69d7322971edf0b528092088","slug":"video-thief-arrives-on-bicycle-in-jalandhar-flees-with-gas-cylinder-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में साइकिल पर आया चोर गैस सिलिंडर लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में साइकिल पर आया चोर गैस सिलिंडर लेकर फरार
जालंधर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला चीमा नगर से सामने आया है, जहां एक शातिर चोर साइकिल पर आया और घर के बाहर रखा गैस सिलिंडर व नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित महिला के अनुसार, घटना के समय वह घर के अंदर अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान एक युवक साइकिल पर आया और बाहर रखा गैस सिलिंडर उठाकर ले गया। पास खड़े एक व्यक्ति ने उसे सिलिंडर ले जाते देखा, लेकिन यह समझकर कि शायद वह महिला की जानकारी में ही ले जा रहा है, उसने कोई शक नहीं किया।
कुछ देर बाद जब महिला बाहर आई तो सिलिंडर गायब था। जांच करने पर पता चला कि दरवाजे के पास रखा उसका पर्स भी चोरी हो चुका है, जिसमें करीब 5 हजार रुपये नकद थे। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पीड़िता ने थाना नंबर 7 में शिकायत दर्ज करवाई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।