Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
AAP councilor's husband stabbed in Jalandhar over a money dispute; case registered against four accused.
{"_id":"6acf5aa864f90d6b0c0add5c","slug":"video-aap-councilors-husband-stabbed-in-jalandhar-over-a-money-dispute-case-registered-against-four-accused-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पैसों के विवाद में AAP पार्षद के पति पर चाकुओं से हमला, 4 आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पैसों के विवाद में AAP पार्षद के पति पर चाकुओं से हमला, 4 आरोपियों पर केस दर्ज
पंजाब के जालंधर में वार्ड नंबर 23 की आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह मिंटू पर चार युवकों ने चाकुओं और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मंगलवार देर शाम हुई इस घटना में मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पैसों के विवाद में हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, हरपाल सिंह मिंटू दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने और समझौता करवाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई। आरोप है कि इसी बीच चार युवकों ने उन पर चाकुओं और तेजधार हथियारों से कई वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
चार आरोपियों की पहचान, केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। एसीपी राजेश ठाकुर और डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर ने घटना की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर राजू भईया और शामा लाहौरिया समेत चार आरोपियों की पहचान की गई है।
प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हमले के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।
BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 190 और 191 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।