Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Punjab National Bank employees in Jalandhar stopped work and protested against the government
{"_id":"686e33ff9dc233355c014012","slug":"video-punjab-national-bank-employees-in-jalandhar-stopped-work-and-protested-against-the-government-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों ने कामकाज रखा ठप, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों ने कामकाज रखा ठप, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
जालंधर के कंपनी बाग चौक पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों ने भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक कर्मीयों ने कहा कि आज ऑल इंडिया में सभी बैंकों में हड़ताल चल रही है। उनकी मांगे है कि जल्द बैंकों में नई भर्ती की जाए। पिछले 2 से 3 सालों से सब स्टाफ और पार्ट टाइम स्टाफ में नई भर्ती नहीं हो रही व उनकी प्रमोशन भी लंबे समय से रूकी हुई है। उनका दूसरा मुद्दा ओल्ड पेशन सर्विस है। उन्होंने कहा कि 2010 की भर्ती वाले कर्मियों को ओल्ड पेशन दी जाए। तीसरी उनकी मांग है कि कर्मियों के शेयर ना बेचे जाए और बैंक को प्राइवेट ना किया जाए। कर्मियों ने कहा कि सरकार एनपीए बढ़ाकर कारोबारियों को फायदा दे रही है और उनके लोन माफ करके कर्मियों को नुकसान पहुंच रही है। कर्मियों ने कहा कि आज 25 हजार करोड़ से अधिक अलग-अलग कर्मियों के लोग हड़ताल पर है। जिसमें अलग-अलग सेक्टर के लोग शामिल है। कर्मियों का कहना है कि अभी एक दिन की हड़ताल रखी गई है, अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा। सरकार ने पिछले समय हड़ताल के दौरान मांगों को मानने का वायदा किया था, लेकिन अभी तक उनकी मांगे मानी नहीं जा रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।