Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
State President Kewal Dhillon lashed out at the government during the BJP's 'Jawab Mangdiyaan Maavan' (Mothers Seeking Answers) program in Jalandhar.
{"_id":"6aba3e3400f111d4f3048855","slug":"video-state-president-kewal-dhillon-lashed-out-at-the-government-during-the-bjps-jawab-mangdiyaan-maavan-mothers-seeking-answers-program-in-jalandhar-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में भाजपा का जवाब मंगदीयां मांवां कार्यक्रम, सरकार पर बरसे सूबा प्रधान केवल ढिल्लों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में भाजपा का जवाब मंगदीयां मांवां कार्यक्रम, सरकार पर बरसे सूबा प्रधान केवल ढिल्लों
भाजपा की पंजाब में चल रही नशा मुक्त पंजाब यात्रा को लेकर जालंधर में सोमवार को जवाब मंगदीयां मांवां कार्यक्रम रखा गया जिसमें पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों और अन्य बड़े नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों से वे महिलाएं और परिवार शामिल हुए जिन्होंने नशे के कारण अपने बच्चों को खो दिया।
पंजाब प्रधान ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन साढ़े चार सालों में पंजाब में नशे के कारण जितनी मौतें हुई हैं वह रिकार्ड है। कार्यक्रम में 10 के करीब वे परिवार शामिल हुए जिन्होंने नशे के कारण अपने बेटे, भाइयों और पारिवारिक सदस्यों को खोया है। ढिल्लों ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही पंजाब से नशा खत्म कर दिया जाएगा। 2029 तक पूरा देश नशा मुक्त होगा। ढिल्लों ने आरोप लगाया कि पंजाब में बाहर से नशा नहीं आ रहा बल्कि सिंथेटिक ड्रग यहीं तैयार किया जा रहा है। हिमाचल में मेडिकल संस्थानों में यह सिंथेटिक ड्रग तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर एरिया में 80 फीसदी से अधिक नशा फ्रीज हो चुका है और आसानी से मिलने वाला सिंथेटिक ड्रग और मेडिकल नशा पंजाब की नई पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है।
एलपीयू में हुए घटनाक्रम को लेकर ढिल्लों ने कहा कि यह पूरी तरह से कानून व्यवस्था का फेलियर है। बाहर से आए लोग उपद्रव मचाते रहे और पुलिस खड़े होकर देखती रही। कैंपस में तोड़फोड़ कर लूट की गई। उन्होंने कहा कि यह प्रायोजित हो सकता है क्योंकि 30 सितंबर को गृहमंत्री अमित शाह की रैली है। भाजपा सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी को निशाना बनाकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। देर रात लाठी चार्ज, गाड़ियों को आग लगाने और पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। उससे पहले भी कार्रवाई की जा सकती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।