{"_id":"69a94f059eb30974eb08be15","slug":"video-what-did-the-mother-of-influencer-nancy-grewal-say-about-her-murder-in-canada-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनाडा में इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल के कत्ल पर क्या बोली मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल के कत्ल पर क्या बोली मां
जालंधर मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा में हत्या के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है। जालंधर के देओल नगर की रहने वाली नैन्सी की मां ने कहा कि उनकी बेटी को दुश्मनों ने बहुत ही बेरहमी से मार डाला। उन्होंने कहा कि नैन्सी को लगातार धमकियां मिल रही थीं, लेकिन किसी ने भी उसकी सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया।
नैन्सी की मां ने बताया कि उनकी बेटी सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखती थी और कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर बोलती थी। उनका आरोप है कि इसी वजह से कुछ लोग उससे दुश्मनी रखने लगे थे। उन्होंने कहा कि परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है और वे चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।
परिवार ने भारत और कनाडा सरकार से भी मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि उनकी बेटी को इंसाफ मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।