फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Shahi Imam lashes out at Dhirendra Shastri's statement, demands he withdraw his words.

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बिफरे शाही इमाम, कहा-अपने शब्द वापस लें

Tue, 29 Sep 2026 01:15 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:15 PM IST
Shahi Imam lashes out at Dhirendra Shastri's statement, demands he withdraw his words.
लुधियाना में चल रही 'श्री हनुमंत कथा' के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों पर विवाद खड़ा हो गया है। पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी सानी ने उनके बयानों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे आपसी सौहार्द और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश करार दिया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से अपनी विवादित टिप्पणियां तुरंत वापस लेने की मांग की है और चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर उनके व कथा आयोजकों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा। शाही इमाम ने कहा कि देश की आजादी और औद्योगिक इतिहास में लुधियाना का विशेष योगदान रहा है। धार्मिक कथाओं या धर्म प्रचार से किसी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मंच से नफरती बातें करना और इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक व नापाक टिप्पणियां करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे मैं हूं या कोई और धर्म प्रचारक, सभी की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे समाज में आपसी सांझ, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दें। 'गुरुओं और सूफियों की धरती पर नफरत का स्थान नहीं' शाही इमाम ने पंजाब की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि यह पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव की धरती है, जिन्होंने हमेशा संवाद और सांझ की बात की। यही बाबा फरीद शकरगंज की भूमि है, जिनकी वाणी आज भी फिजाओं में मिठास घोलती है। ऐसी पवित्र धरती पर आकर नफरत फैलाना दुर्भाग्यपूर्ण है। 'लुधियाना के लोग सूझवान हैं, पागल नहीं' धीरेंद्र शास्त्री द्वारा कथा के दौरान लोगों को 'लुधियाना के पागलों' कहकर संबोधित करने पर शाही इमाम ने कहा कि लुधियाना के लोग बेहद सूझवान, सम्मान देने वाले और मिलनसार हैं। उन्हें पागल समझने की गलतफहमी न पालें। लुधियाना के लोग हर धर्म का सत्कार करते हैं और 1947 के बंटवारे का दौर भी यहां के आपसी प्रेम को खत्म नहीं कर पाया था। चीन पर टिप्पणी और दोहरे मापदंड पर सवाल शाही इमाम ने धीरेंद्र शास्त्री द्वारा चीन को लेकर की गई टिप्पणी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस कैमरे और डिजिटल माध्यमों से उनकी बात करोड़ों लोगों तक पहुंच रही है, वे भी चीन की तकनीक हैं। भारत और विशेष रूप से लुधियाना का चीन के साथ बड़ा कारोबार है, ऐसे में एक पड़ोसी देश के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करना अनुचित है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को 'दुबई के अब्दुल्ला' से खुशबू आती है, लेकिन 'पंजाब के अब्दुल्ला' को लेकर वे नफरत का संदेश देते हैं, यह दोहरा मापदंड क्यों है? शाही इमाम ने कहा कि यदि ये विवादित शब्द वापस नहीं लिए गए, तो पंजाब और लुधियाना के भाईचारे को बचाने के लिए जो संभव होगा, करेंगे। इसके साथ ही, धीरेंद्र शास्त्री व आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पंजाब में भाईचारक सांझ को मजबूत करने के लिए जल्द ही सर्वधर्म के प्रतिनिधियों की एक विशेष बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, केसरिया त्रिपुंड और चांदी के चंद्र से सजे महाकाल

29 Sep 2026

VIDEO: कांग्रेस के मार्च में पुतला दहन, पुलिस से झड़प

29 Sep 2026

दिल्ली में रेलवे पुल के नीचे डिवाइडर पर चढ़ी टैक्सी

29 Sep 2026

लखनऊ के वजीरगंज में बारूदखाना स्थित एस ए अपार्टमेंट का पिलर हुआ जर्जर

29 Sep 2026

लखनऊ: वजीरगंज के बारूदखाना स्थित एस ए अपार्टमेंट का पिलर हुआ जर्जर तो एलडीए की ओर से इमारत की जैक लगाकर कराई जा रही मरम्मत

29 Sep 2026
विज्ञापन

एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा- तहसील स्तर की मांगें पूरी कराई जाएंगी

29 Sep 2026

वीडियो: जनता मिलन में 95 शिकायतें, निस्तारण के निर्देश

29 Sep 2026
विज्ञापन

वीडियो: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका; एसबीआई तिराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस

29 Sep 2026

छात्रसंघ चुनाव: प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, वादों की लगी झड़ी; 5318 मतदाता चुनेंगे डीएसबी परिसर का अध्यक्ष

29 Sep 2026

वीडियो: कांग्रेस ने लगाया चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर दिया धरना

29 Sep 2026

वीडियो: नियमितीकरण की मांग को लेकर निकाय कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला, हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

चंपावत: निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला फूंका

29 Sep 2026

वीडियो: सामाजिक कार्यकर्ता घिल्डियाल कांग्रेस में होंगे शामिल

29 Sep 2026

वीडियो: कोसी नदी में दस टायरा ट्रकों पर रोक की मांग

29 Sep 2026

VIDEO: प्रेमांनद महाराज के शिष्य की मौत पर संतों में उबाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

29 Sep 2026

VIDEO: महिला से अभद्रता के मामले में दो के खिलाफ आरोप पत्र

28 Sep 2026

VIDEO: बस ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घिसटकर बाइक सवार की मौत

28 Sep 2026

VIDEO: ताज के सेंट्रल टैंक में नहाते युवक का वीडियो वायरल

28 Sep 2026

VIDEO: ककुआ में मजदूर लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

28 Sep 2026

मेरठ: केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा, देर रात पुलिस ने बढ़ाया पहरा

28 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार वाहन ने चाचा-भतीजे को राैंदा, दोनों की माैत

28 Sep 2026

VIDEO: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

28 Sep 2026

VIDEO: हिरन मीनार के पास बैठे दो दोस्तों पर हमला, आठ फीट ऊंची दीवार से नीचे फेंका

28 Sep 2026

VIDEO: पानी भरने के विवाद में महिला से मारपीट, सात के खिलाफ प्राथमिकी

28 Sep 2026

VIDEO: सैनिक के घर में आग की सूचना निकली झूठी

28 Sep 2026

VIDEO: मासूम बेटी संग महिला लापता, पुलिस से गुहार

28 Sep 2026

VIDEO: पत्नी को लेने आए युवक को ससुरालियों ने पीटा

28 Sep 2026

VIDEO: गाली-गलौज के विरोध पर दंपती और बेटे को पीटा

28 Sep 2026

VIDEO: जुआ खेलने से रोकने पर कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा

28 Sep 2026

VIDEO: पुलिस आयुक्त के आदेश पर जमीन के सौदे में धोखाधड़ी की प्राथमिकी, चार नामजद

28 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed