Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : कपूरथला में कोहरे के चलते कंटेनर से टकराई आईटीसी बस, आठ कर्मी जख्मी
{"_id":"677a1f407051ad9924044080","slug":"video-kaparathal-ma-kahara-ka-calta-katanara-sa-takaraii-aaiitasa-bsa-aatha-karama-jakhama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कपूरथला में कोहरे के चलते कंटेनर से टकराई आईटीसी बस, आठ कर्मी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कपूरथला में कोहरे के चलते कंटेनर से टकराई आईटीसी बस, आठ कर्मी जख्मी
कपूरथला के सुभानपुर रोड पर गांव भीला के पास घने कोहरे के चलते आईटीसी कंपनी की बस सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में आईटीसी में कार्यरत एक युवक व सात युवतियां जख्मी हो गईं, जिन्हें देर रात सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की रात आईटीसी कंपनी की बस करीब एक दर्जन कर्मचारियों को लेकर आईटीसी भीला फैक्टरी जा रही थी, तभी रास्ते में एक कंटेनर सड़क किनारे खड़ा था, जिसमें कंडक्टर साइड बस टकरा गई। बस में सवार कर्मी करण, नानकी, मनदीप, मनदीप कौर, नेहा, सीमा, अमरजीत कौर और प्रिया जख्मी हो गए। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर मोहम्मद मोइन ने उनका उपचार किया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।