सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Paper leak case: SOG opened the seal and searched Katara's cupboards

पेपर लीक मामला: एसओजी ने सील खोलकर खंगाली कटारा की अलमारियां, 6 घंटे चली पूछताछ, कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 10:24 PM IST
Paper leak case: SOG opened the seal and searched Katara's cupboards
पेपर लीक प्रकरण की जांच को लेकर एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने आज अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय पर छापेमारी की। एसओजी की टीम निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा को लेकर आयोग कार्यालय पहुंची। कटारा के चेंबर और उससे जुड़ी सभी अलमारियों की जांच-पड़ताल की गई। टीम ने कटारा के समय आयोजित सभी परीक्षाओं की पत्रावलियों को भी सर्च किया, ताकि पेपर लीक मामले में नए सुराग हाथ लग सकें। कटारा के चेंबर की सभी अलमारियों को पहले ही सील कर अलग कक्ष में सुरक्षित रखा गया था, जिन्हें आज एसओजी की टीम ने खोला और जांच शुरू की। एसओजी के अधिकारी आयोग के पूर्व सदस्य रामूराम राईका, उनके पुत्र देवेश राईका, पुत्री शोभा राईका और बाबूलाल कटारा को भी लेकर पहुंचे।

टीम ने उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण के संबंध में चारों से पूछताछ की। इसके अलावा, सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। कटारा से दो अलग-अलग चरणों में लगभग 6 घंटे तक पूछताछ की गई। आयोग कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाश चंद मीणा और परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता शाम के समय कार्यालय से रवाना हो गए थे, लेकिन आयोग सचिव रामनिवास मेहता अंत तक मौके पर मौजूद रहे। पूछताछ के दौरान SOG को कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जिन्हें आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। एसओजी ने मौके से कई दस्तावेज और पत्रावलियों को भी जब्त किया है। अब इन दस्तावेजों के आधार पर जांच और तेज की जाएगी और मामले की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

पेपर लीक मामले में एसओजी की जांच का यह कदम साफ संकेत देता है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष जांच के जरिए इस मामले के सभी पहलुओं को सामने लाया जाएगा। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज एसओजी की टीम आयोग कार्यालय पहुंची थी। जहां उन्होंने कक्ष की सीज अलमारियों की सीलो को जाँचा परखा, वही आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने कहा की अभी तक एसओजी के द्वारा आयोग के किसी भी अधिकारी का कर्मचारी से पूछताछ नहीं की है ना ही कोई पुरानी भर्तियों को लेकर के पत्रावली मांगी है । वही एसओजी की कार्रवाई में आयोग पूरी तरह से सहयोग कर रहा है। वही एसओजी की टीम बाबूलाल कटारा से लगातार पूछताछ कर रही है। वही आयोग सचिव कुछ देर के लिए कार्यालय से बाहर गए थे लेकिन पुनः कार्यालय पर पहुंचे हैं। खबर लिखे जाने तक बाबूलाल कटारा एसओजी की टीम के साथ आरपीएससी में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश, कोहरा छाने से तापमान में आई गिरावट

09 Sep 2024

VIDEO : आयुर्वेद कॉलेज में डॉक्टरों ने किया सुंदरकांड पाठ

09 Sep 2024

VIDEO : कन्नौज में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, पतंग की तरह हवा में उड़े टिनशेड, पेड़-बिजली के पोल गिरे

09 Sep 2024

VIDEO : काशी विद्यापीठ के छात्रों ने जाम किया सड़क

09 Sep 2024

VIDEO : हल्द्वानी में गणेश महोत्सव में हुई दही हांडी प्रतियोगिता, आम्रपाली संस्थान की टीम ने बाजी मारी

09 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में पुलिस ने अभियान चलाकर 12 घंटे में 203 वारंटी पकड़े

09 Sep 2024

VIDEO : लखीमपुर खीरी में रिश्तेदार ने धोखे से लिखवा ली जमीन, विधवा ने एसडीएम से लगाई गुहार

09 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में पीडब्ल्यूडी का अवर अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

09 Sep 2024

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में भाजपा को झटका देने के लिए कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति!

09 Sep 2024

VIDEO : चंबा के हरदासपुरा में हुई हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण संघ की बैठक

09 Sep 2024

VIDEO : वाराणसी में हड़ताल के नाम पर ई-रिक्शा चालकों की दबंगई, वाहनों में की तोड़फोड़

09 Sep 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में काम नहीं कर रहे ठेके पर लगाए कर्मचारी, सफाई कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

09 Sep 2024

VIDEO : राधारानी की प्रधान सखी ललिता का हुआ जन्म, गुर्जर सामुदाय के लोगों ने प्रस्तुत किया लोक नृत्य

09 Sep 2024

VIDEO : मैनपुरी में भेड़िये की तलाश...गठित की गई 7 सदस्यीय टीम

09 Sep 2024

VIDEO : राधारानी की प्रधान सखी ललिता के जन्म का उल्लास, भक्ती में झूमें श्रद्धालु

09 Sep 2024

VIDEO : बरसाना में राधारानी की प्रधान सखी ललिता ने लिया जन्म, पंचामृत से हुआ अभिषेक

09 Sep 2024

Haryana Election 2024: कांग्रेस-आप में नहीं बन पाई सहमति !, संजय सिंह का बड़ा बयान आया सामने

09 Sep 2024

VIDEO : हरी झंडी दिखाकर जिला जज ने प्रचार वाहन किया विदा, जानें कब लगेगी लोक अदालत

09 Sep 2024

VIDEO : पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बाघ ने मजदूर को मार डाला, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

09 Sep 2024

VIDEO : मथुरा के मांट में गौशाला कर्मी की मौत, ट्यूबवेल के कमरे में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

09 Sep 2024

Chhatarpur News: स्टेडियम को लेकर जिला और विश्वविद्यालय प्रशासन में वर्चस्व की लड़ाई, कागजी घमासान शुरू

09 Sep 2024

Ajmer News: डाई नदी के बहाव में कंटेनर बहा, ड्राइवर सुरक्षित, हादसे के बाद प्रशासन ने रास्ता बंद करवाया

09 Sep 2024

VIDEO : चंबा में खोला जाए पासपोर्ट ऑफिस, प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक में उठी मांग

09 Sep 2024

VIDEO : पेंशन नहीं मिलने से नाराज पेंशनरों ने धर्मशाला में निकाली रोष रैली

09 Sep 2024

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस ने जाट-एससी-ओबीसी पर किया फोकस, भाजपा ने भी बनाया ये प्लान

09 Sep 2024

VIDEO : हल्द्वानी कोतवाली में हंगामा, निजी स्कूल के अध्यापक की गिरफ्तारी की मांग; पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप

09 Sep 2024

VIDEO : बिलासपुर में युकां ने एनएचएआई के खिलाफ किया प्रदर्शन

09 Sep 2024

VIDEO : चित्रकूट में विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

09 Sep 2024

VIDEO : मंगेश यादव के घर पहुंचे कांग्रेस नेता अजय राय, हाईकोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जांच कराने की मांग

09 Sep 2024

VIDEO : भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट से कमीशन प्राप्त करने के बाद घर वापस लौटे शिवम यादव का हुआ भव्य स्वागत

09 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed