Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Ajmer News
›
Ajmer News: Container washed away in the flow of Dai river, administration closed the road after the accident
{"_id":"66de99371a24dab0f7094310","slug":"the-container-was-swept-away-by-the-flow-of-the-dye-river-the-villagers-rescued-the-driver-the-administration-closed-the-road-after-the-accident-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2085558-2024-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: डाई नदी के बहाव में कंटेनर बहा, ड्राइवर सुरक्षित, हादसे के बाद प्रशासन ने रास्ता बंद करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: डाई नदी के बहाव में कंटेनर बहा, ड्राइवर सुरक्षित, हादसे के बाद प्रशासन ने रास्ता बंद करवाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 02:23 PM IST
प्रदेश के केकड़ी जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जिले के धुंवालिया के पास डाई नदी की रपट पर पानी के तेज बहाव के कारण एक कंटेनर बह गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कंटेनर ड्राइवर को सुरक्षित बचा लिया।
हादसे के बाद हरकत में आए प्रशासन ने रपट पर कंटीली झाड़ियां डालकर रास्ते को बंद किया। ज्ञात रहे कि इससे पहले भी एक ट्रक पानी के तेज बहाव में फंसा था, जिसे कड़ी मशक्कत से निकाला गया था। बावजूद इसके प्रशासन ने समय रहते रास्ता बंद नहीं किया, जिसके कारण वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बहाव से वाहन निकालने का प्रयास करते रहते हैं और इस तरह के हादसे हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कंटेनर चालक को रपट पर कंटेनर नहीं चलाने के लिए भी चेतावनी दी थी मगर कंटेनर चालक ने किसी की नहीं सुनी और वह रपट पर कंटेनर को आगे की ओर ले गया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण कंटेनर बारिश के पानी में बहने लगा। हादसा होते देख ग्रामीणों ने सूझबूझ के साथ तुरंत ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।