{"_id":"66ddd19238987e391107b062","slug":"two-girls-died-by-drowning-in-the-river-while-bathing-on-rishi-panchami-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2085017-2024-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: ऋषि पंचमी पर स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से दो युवतियों की मौत, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: ऋषि पंचमी पर स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से दो युवतियों की मौत, गांव में पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 10:25 PM IST
देश भर में रविवार को ऋषि पंचमी मनाई गई, लेकिन मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में ऋषि पंचमी का यह पर्व उस वक्त मातम में बदल गया, जब दो युवतियां मंदिर में दर्शन करने के बाद नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दो थानों का पुलिस बल भी पहुंचा और परिजनों के साथ ही पुलिस बल ने दोनों युवतियों को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। फिलहाल दोनों ही युवतियों का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों युवतियों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र की आशापुर पुलिस चौकी के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में आज दो युवतियों की नदी में डूबने के चलते मौत हो गई। घटना आशापुर गांव की अग्नि नदी की है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां आशापुर ग्राम की रहने वाली थीं और दोनों ही ऋषि पंचमी होने के चलते गांव के समीप की अग्नि नदी में परिवार के साथ ही स्नान करने गई थीं। उसी समय स्नान के दौरान ही दोनों युवतियां गहरे पानी में नहाते समय जाने की वजह से डूब गईं। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतक लड़कियों का नाम ज्योति और शिवानी बताया जा रहा है।
हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही हरसूद और आशापुर चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर दोनों युवतियों को बचाने के हरसम्भव प्रयास किए। तब तक देर हो चुकी थी। युवतियों की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि युवतियों की उम्र 17 साल और 18 साल की थीं। पुलिस टीम ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों लड़कियों के शव को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर दोनों के शव को हरसूद स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।