{"_id":"66ddee38005be953240ee150","slug":"video-earrings-shone-ears-teej-hariyali-arrived-teej-festival-celebrated-gusto-clubs-and-organizations","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कानों में चमकी बाली, आई तीज हरियाली... क्लबों व संस्थाओं की ओर से तीजोत्सव की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कानों में चमकी बाली, आई तीज हरियाली... क्लबों व संस्थाओं की ओर से तीजोत्सव की रही धूम
विभिन्न संस्थाओं व क्लबों की ओर से रविवार को तीजोत्सव की धूम रही। गीत-संगीत के साथ मनोरंजक गेम शो पर महिलाओं ने खूब मौत-मस्ती की। तीज क्वीन विजेताओं को पुरस्कृत किए। भारत विकास परिषद काशी शाखा की ओर से चौकाघाट में स्थित एक होटल में हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने सोलह शृंगार कर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। तीज के विविध आयामों पर नृत्यमय प्रस्तुति से सभी को झूमा दिया। मुख्य अतिथि मृदुला जयसवाल, विशिष्ट अतिथि पूजा दीक्षित ने भी आनंद उठाया। श्वेता और राधा ने राधा-कृष्ण, निधि और सोनाली ने सीता-राम सीमा और पलक ने शिव-पार्वती का रूप धारण कर सभी को सम्मोहित कर दिया। कजरी खेले जाईब सावन में..., कानों में चमकी बाली, आई तीज हरियाली... पर मनीषा, प्रीति, ज्योति, संगीता और विनीता ने नृत्यकर समां बांध। रीना, वंदना, रोशनी, शालिनी, अल्पना, अंजलि ने भी प्रस्तुतियों से रंग जमाया। महिला संयोजिका अल्पना अग्रवाल ने सभी को उपहार दिया। इस मौके पर रूबी जैन, नीरजा अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, काजल गौतम, श्रद्धा ढोढी, मीना सिंह आदि रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।