{"_id":"66dd9fd20cef93a2110a4d62","slug":"video-family-members-angry-death-of-newborn-created-ruckus-in-ghazipur-compounder-ran-away-body","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने किया हंगामा, प्लास्टिक में रखे शव को लेकर कंपाउंडर भागा, फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने किया हंगामा, प्लास्टिक में रखे शव को लेकर कंपाउंडर भागा, फिर
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र हरदासपुर खुर्द स्थित कोल्ड स्टोर के पास संचालित निजी हेल्थ केयर सेंटर में शुक्रवार की रात एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन से प्रसव कराया, जिसमें नवजात की मौत हो गई। लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिजन हंगामा करने लगे। इधर संचालक ने 10 से 15 की संख्या में कुछ युवकों को बुला लिया और प्लास्टिक में रखे नवजात का शव लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई और पूछताछ में जुट गई। करीब एक घंटे बाद नवजात का शव लेकर युवक पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई। खुदाबख्शपुर निवासी गर्भवती अनीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें बीते आठ सिंतबर की सुबह छतमा गांव के एक निजी अस्पताल पर ले गए। महिला के पति मुकेश ने बताया कि डॉक्टर ने प्रसव कराने के नाम पर गर्भवती पत्नी को करीब आठ इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद भी प्रसव पीड़ा नहीं होने पर उसने ऑटो से हरदासपुर खुर्द स्थित एक हेल्थ केयर सेंटर भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।