{"_id":"66dd37c24754f8a0fc07b26a","slug":"after-the-rain-a-scene-of-devastation-was-seen-a-house-along-with-a-well-collapsed-there-was-no-loss-of-life-video-surfaced-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2082136-2024-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: बारिश के बाद दिखा तबाही का मंजर, कुआं सहित मकान ढहा, नहीं हुई जनहानि, वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: बारिश के बाद दिखा तबाही का मंजर, कुआं सहित मकान ढहा, नहीं हुई जनहानि, वीडियो आया सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 11:23 AM IST
अजमेर जिले में लगातार हो रही बारिश अब कहर बरपा रही है और जिले के कई इलाकों से मकान, दीवारें दहने की तस्वीरें सामने आ रही है। जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में बीते दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नाथूथला गांव में एक कुआं व कुएं के समीप बना मकान ढह कर कुएं में गिर गया, जिसका लाइव वीडियो सामने आया है।
कुएं सहित मकान ढहने से मकान में रखा सामान भी कुएं में समा गया, लेकिन समय रहते किसान ने अपना आशियाना छोड़ दिया था, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। अब इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक खेती बाड़ी कर अपना व अपने परिजनों का गुजर बसर करने वाला नाथूथला गांव निवासी लक्ष्मण चीता पुत्र निजाम चीता अपने खेत पर बने आशियाने में परिवार समेत निवास करता है।
लक्ष्मण के खेत में स्थित मकान के समीप कुंआ खुदा हुआ है। जिसके आसपास अचानक से दरारें आने लग गई। देखते ही देखते कुआं ढह गया। कुएं को ढहता देख लक्ष्मण चीता परिजनों समेत मकान से बाहर आ गया। इसके थोड़ी देर बाद ढहे कुएं में उसके मकान का एक हिस्सा भर भराकर गिर गया। हादसे मे मकान के साथ मकान में रखा अन्य घरेलू सामान आदि कुंए में समा गया। पीड़ित लक्ष्मण ने बताएगी मकान देने से उनके लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।