Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
VIDEO : Covered one camera theft in mau incident captured another reached cash counter wearing cardboard
{"_id":"66dc83d98fd28c4edf0fefda","slug":"video-covered-one-camera-theft-in-mau-incident-captured-another-reached-cash-counter-wearing-cardboard","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चोरी के लिए एक कैमरे को ढका, दूसरे में कैद हो गई घटना, कार्टन का गत्ता ओढ़कर कैश काउंटर के पास पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चोरी के लिए एक कैमरे को ढका, दूसरे में कैद हो गई घटना, कार्टन का गत्ता ओढ़कर कैश काउंटर के पास पहुंचा
मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया बाजार में बीती रात हार्डवेयर की दुकान से चोर नगदी चुरा ले गए। चोरी की पुरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दर्ज कराया। बकरी गांव निवासी मनोज सिंह की पलिया बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। बीती रात चोर छत के सीढ़ी के रास्ते दुकान के अंदर घुसे और कैश काउंटर में रखे एक लाख चालीस हजार रुपया चुरा ले गए। घटना की जानकारी दुकान मालिक को शुकवार की सुबह हुई।चोर सीढी से उतरते समय दुकान के अंदर एक कैमरे पर चोरों ने कपड़ा कपड़ा डाल दिया और कार्टून गत्ता ओढ़कर कैश काउंटर के पास पहुंचा और चाबी निकालकर कैश काउंटर में रखा हुआ 1 लाख चालीस हजार रुपया लेकर फरार हो गया। कैश काउंटर के ऊपर लगे हुए दूसरे कैमरे में चोरी की सारी घटना कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। दुकानदार ने रानीपुर थाने को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित दुकानदार ने रानीपुर थाने पर तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है, मामले की जांच चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।